जिले के बारे में
सिंगरौली मध्य प्रदेश राज्य का 50 वाँ जिला है, जिसे 24 मई 2008 को सीधी जिले से विभाजित कर के बनाया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पूर्वी भाग और उत्तर प्रदेश के सोनीभद्र जिले के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। ऐतिहासिक रूप से सिंगरौली रीवा की एक रियासत थी, जो बघेलखंड क्षेत्र का हिस्सा था।

